पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार भास्कर. भोपाल|कोलार केवार्ड 83 के अंतर्गत स्थित बंजारी डी सेक्टर

कोलार भास्कर. भोपाल|कोलार केवार्ड 83 के अंतर्गत स्थित बंजारी डी-सेक्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल|कोलार केवार्ड 83 के अंतर्गत स्थित बंजारी डी-सेक्टर कॉलोनी के रहवासी सड़क पर बह रहे सीवेज के पानी की समस्या से तंग गए हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से उनका वाहन निकालना और पैदल वहां से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने इसके बारे में पुलिस नगर निगम को शिकायत की है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

बंजारी-डी सेक्टर निवासी सुरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि उनके पड़ोसी ने सीवेज के पानी की निकासी का रास्ता रोक दिया है। इस वजह से वो पानी अब सड़क पर गया है। इसकी पुलिस में शिकायत करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी को समझाइश दी थी। उसने पानी निकासी नहीं रोकने के लिए कहा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा अब सीएम हेल्प लाइन पर इस मामले की शिकायत दर्ज की गई है।