पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रजापति समाज के लोगों को एकजुट करने काम कर रही समिति

प्रजापति समाज के लोगों को एकजुट करने काम कर रही समिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारके अब्बास नगर स्थित श्रीयादे मंदिर प्रांगण में पिछले दिनों श्रीयादे प्रजापति जन कल्याण समिति ने नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समिति प्रजापति समाज के जरूरतमंदों की सहायता भी करती है। दो साल पहले श्रीयादे प्रजापति जन कल्याण समिति का गठन किया गया था। तभी से समिति समाज के लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है।

समिति के संरक्षक अरुण खुरपिया बताते हैं कि समिति की अभी शुरुआत मात्र है। निकट भविष्य में इसके विस्तार की योजना है। उनका कहना है कि समाज की डायरेक्टरी बनाने का काम भी हो रहा है। समिति का लक्ष्य है कोलार में निवास करने वाले प्रजापति समाज के एक-एक परिवार को समिति से जोडऩा। वर्तमान में कोलार में 250 से ज्यादा प्रजापति समाज के परिवार निवास करते हैं। इनमें से 100 के करीब परिवार समिति से जुड़ चुके हैं।

भविष्यकी योजना

समितिके प्रवक्ता रमेश सिंगोरिया बताते हैं कि निकट भविष्य में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन और परिचय सम्मेलन का आयोजन कराने की योजना पर विचार चल रहा है। इसके साथ ही कोलार में समाज का भवन बनाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि भविष्य में समाज के आयोजन कार्यक्रम कराने में सहुलियत हो और समाज के लोगों के विवाह समारोह भी उसमें आयोजित हो सकेंगे। इस भवन में ईष्ट देवी यादे माता का मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा।

यहहैं समिति में

वर्तमानमें समिति का संचालन चार पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है। समिति के संरक्षक अरुण खुरपिया हैं। अध्यक्ष बलिराम पड़त प्रजापति, महामंत्री अशोक प्रजापति और कोषाध्यक्ष शिववरन प्रजापति हैं। प्रवक्ता रमेश सिंगोरिया हैं। इनके अलावा दो दर्जन सक्रिय सदस्य हैं।

यहहोते हैं आयोजन

समितिद्वारा प्रजापति समाज की ईष्ट देवी यादे माता की जयंती के अवसर पर विशाल चल समारोह निकाला जाता है। इसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल होते हैं और बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से नाचते-गाते चलते हैं। इसके अलावा समिति द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन होता है। इसमें समाज के प्रतिभाशाली बच्चों बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है।

श्रीयादे प्रजापति जन कल्याण समिति

कोलार में हाल ही में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल समाज जन। इसमें महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।