पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंजर जोन बना सर्वधर्म सी सेक्टर

डेंजर जोन बना सर्वधर्म सी सेक्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आए दिन हो रहीं हैं छुटपुट दुर्घटनाएं

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रहे कार्रवाई

ट्रैफिक हो रहा बाधित, राहगीर रहवासी परेशान

सड़क पर कहीं भी दुकानें वाहन लगने से संकरा हुआ रास्ता

बीमाकुंजके पास स्थित सर्वधर्म सी-सेक्टर के मोड़ के पास हुए सड़क हादसे के बाद ट्रैफिक कोन और स्पीड ब्रेकर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन तिराहे पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है और ही दुकानों का सामान सड़क किनारे रखने पर रोक लगाई जा रही है। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है। दुर्घटना के हालात निर्मित हो रहे हैं। तिराहा डेंजर जोन बनता जा रहा है।

सर्वधर्म सी-सेक्टर के रहवासियों का कहना है कि तिराहे के डेंजर जोन बनने की समस्या को समय-समय पर जिम्मेदार अफसरों के समक्ष रखा गया है। इसके लिए उन्हें आवेदन दिए गए हैं, मगर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में हुई पानी के टैंकर स्कूल बस की भिड़ंत के बाद एक ट्रैफिक कोन लगाया गया था। उसे भी हटा दिया गया है। इस वजह से फिर से पहले की तरह ही हालात हो गए हैं। सुबह शाम के वक्त जाम लग रहा है। खास कर शाम पांच बजे से रात आठ बजे के दौरान। इस समय अवधि में तो चौराहे से गुजरना मुश्किल होता है।

इसलिएनहीं हो पा रहा है समाधान

कोलारके तिराहों, चौराहों को डेंजर जोन बनने से बचाने के लिए शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है। यही वजह है कि यह समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि यदि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम प्रशासन को मिलकर तिराहे, चौराहों को सुधारने के लिए काम करते, तो निश्चित ही इस स्थिति को बदला जा सकता है।

हालात बिगड़ने का क्या है कारण

कोलारका सर्वधर्म सी-सेक्टर तिराहा हो या ललिता नगर बस स्टॉप का चौराहा, आज जो डेंजर जोन में तब्दील हो रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण बदइंतजामी और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता है। जिसकी वजह से सड़क अतिक्रमण की चपेट में हैं। उस पर गुमठी, ठेले और दुकानों का सामान रखा जा रहा है। पैदल चलने वालों के लिए जगह ही नहीं रह जाती है। वाहन चालकों का निकला दुश्वार हो जाता है। जबकि ये दोनों तिराहे चौराहे ऐसे हैं जिनसे रोजाना दर्जनों कॉलोनी के रहवासी गुजरते हैं।

सी-सेक्टर तिराहे पर शाम को जाम लगता है। निकलना मुश्किल होता है।

ललिता नगर बस स्टॉप चौराहे पर हमेशा भीड़ रहती है। मंगलवार शुक्रवार शाम को हाट लगने पर ट्रैफिक जाम होता है। वाहन जाम में फंस जाते हैं।

…और यहां भी बना रहता है बुरा हाल

सड़कपर लगी दुकानें, बेतरतीब वाहन पार्किंग, दुकानों का सामान कॉरिडोर में जैसे समस्या सिर्फ सर्वधर्म सी-सेक्टर के तिराहे पर ही नहीं, बल्कि कोलार के ज्यादातर तिराहे चौराहों पर ऐसी ही समस्या हैं। इस सूची में ललिता नगर बस स्टॉप का तिराहा, गेहूंखेड़ा, मंदाकिनी चौराहा, सर्वधर्म चौराहा और तो और चूनाभट्टी चौराहा भी शामिल है। इन तिराहे-चौराहों से रोजाना सैकड़ों वाहन और हजारों लोग गुजरते हैं और खराब ट्रैफिक व्यवस्था का सामना करते हैं।

यहां देखा जाए तो रोजाना िकसी किसी स्थान पर चार पहिया वाहन ट्रैक्टर-ट्राली से होने वाले परिवहन के कारण दुर्घटना की स्थिति नर्मित होती है। जब तक सड़क किनारे से अवैध रूप से पार्क होने वाले वाहनों को नहीं हटाया जाएगा यही हालात रहेंगे।

^सर्वधर्म सी-सेक्टर के मोड़ पर शाम के वक्त इतनी ज्यादा भीड़भाड़ होती है कि जरा ध्यान हटा और सामने या पीछे से कोई वाहन टकरा गया। नगर निगम को ठेले-गुमटी वालों को हटाकर व्यवस्थित करना चाहिए। साथ ही वाहन पार्किंग के इंतजाम करना चाहिए। -राजीव सक्सेना, रहवासी

^ललितानगर मार्केट में सड़क पर दुकानें तो लगती ही हैं उनके साथ वाहन भी खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में सड़क संकरी हो जाती है, ट्रैफिक जाम होता है। मंगलवार शुक्रवार को हाट में दिक्कत होती है। -दिनेश मीना, रहवासी