- Hindi News
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम जरूरी
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम जरूरी
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| इम्यूनसिस्टम यानि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति, रोगों से लड़ने की शक्ति को मजबूत बनाना जरूरी है। व्यक्ति के शरीर में लाखों बार संक्रमण रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया हानिकारक हमला होता है, लेकिन इम्यून सिस्टम मजबूत हो तो ये हमले नाकाम हो जाते हैं। ये कहना है होम्योपैथिक डॉक्टर मुश्फिक हुसैन का।
उन्होंने बताया कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध हवा बेहद जरूरी है। वातावरण में मौजूद हाइड्रोकार्बन, कार्बन मोनो आॅक्साइड, प्रदूषित तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं। इसके विपरीत शुद्ध हवा में ऑक्सीजन ज्यादा होती है जो फेफड़ों द्वारा विभिन्न लाल रक्त कोशिकाओं तक पहुंचकर हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। संतुलित पौष्टिक आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, फॉलिक एसिड मिनरल्स होने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए व्यायाम भी बेहतर विकल्प है।
डॉ.मुश्फिक हुसैन