हरियाली बढ़ाने के प्रयास की जरूरत
शहर की हमीदिया रोड और सिंधी कॉलोनी रोड को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम अिधकारियों को आगे आना चाहिए। ये मार्ग ऐसे हैं जहां पर्याप्त स्थान है। फुटपाथ व्यवस्थित कर जगह-जगह सुंदर पौधे लगाए जाएं। इन सड़कों पर सेंट्रल वर्ज भी विकसित करना चाहिए। इससे पुराने शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इन सड़कों को शहर के आदर्श मार्गों के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए नगर निगम को योजना बनाना चाहिए।
नगर निगम की स्पॉट फाइन मुहिम और कचरा कलेक्शन योजना के बेहतर परिणाम रहे हैं। इसे देखते हुए अब इस योजना का विस्तार करना चाहिए। मुख्य मार्गों पर रखे कंटेनर हटाए जाएं। स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर निकाला जाना चाहिए। विकास की योजनाओं में आम लोगों की भागीदारी बढ़े इसके प्रयास होना जरूरी है। जिंसी चौराहे से जहांगीराबाद, बुधवारा, इब्राहिमपुरा घनी आबादी वाले व्यस्त यातायात वाले मार्ग हैं। यहां सड़क पर कंटेनर रखे होने के कारण आवागमन बाधित होता है। कई जगह तो जाम के हालात बन जाते हैं जो लोगों की परेशानी का कारण बनते हैं।
चौराहों-तिराहोंपर व्यवस्थाएं हों दुरुस्त
हालही में पुराने शहर के कई चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, लेकिन आसपास अतिक्रमण है। सड़कें खराब हैं। यहां ट्रैफिक नियमों का पालन ही नहीं हो रहा है। इसलिए इन स्थानों पर सुधार के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। सभी चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक बूथ बनाए जाएं। लोगों को भी चाहिए कि वे ट्रैिफक के नियमों का पालन करें। इससे वह भी सुरक्षित रहेंगे और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहेगी। शहर भी व्यवस्थित नजर आएगा।
डॉ. संगीता शाक्या