पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौंकाने वाले रहे चुनाव परिणाम

चौंकाने वाले रहे चुनाव परिणाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम परिषद के चुनाव में कई वार्डों में इस बार परिणाम चौंकाने वाले आए। इसकी चर्चा शहर की पटिया चौपालों में है। कई दिग्गज नए और युवा प्रत्याशियों से हार गए। एक और खास बात यह रही कि कुछ कमजोर प्रत्याशी भी एक राजनैतिक दल के नेताओं की साख और लहर की दम पर जीत गए। इस बार उनका राजनैतिक भविष्य केवल दांव पर लगा था, बल्कि उनके लिए यह आखिरी मौका था। भगवान ने उनकी डूबती नैया पार लगा दी, वरना उनके बारे में लोग किसी शायर की यह पंक्तियां कहते सुने जाते कि खुदा ही मिला विसाले सनम, इधर के रहे उधर के रहे हम। ऐसे विजयी प्रत्याशियों के सिपहसालार सबसे अधिक खुश हैं, क्योंकि अपने नेता के साथ उनका डूबना भी तय था। चुनाव में सबसे अधिक फायदे में वे लोग रहे जो पहली बार चुनाव लड़े और जीत गए। शहर के विकास, और स्वच्छता मुहिम में वे भागीदार बन सकेंगे, इसकी उन्हें अधिक खुशी है। पुराना शहर के बाशिंदों को ननि के चुनाव होने के बाद एक बार फिर आस बंधी है कि अब उनकी सड़क, सफाई और पानी की समस्या हल होगी। खास महापौर समेत पार्षदों ने शहर कोे सुंदर स्वच्छ बनाने का जो संकल्प लिया है, उस पर वे कितना अमल करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। शहर की पटिया चौपालों में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही अब चर्चा नई परिषद के गठन और उसके कामकाज को लेकर ही की जा रही हैं। चर्चा में लोग कहते सुने जा रहे हैं कि पिछली ननि परिषद से उनकी जो अपेक्षाएं थीं, उनमें कई कमियां रह गई थीं। केंद्र और राज्य के बाद अब ननि में भी एक ही दल की सरकार होने का काफी फायदा शहर को कितना मिलेगा, इसे लेकर लोग काफी आशान्वित हैं। लोग कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के पास अब किसी प्रकार का बहाना नहीं रहेगा, क्योंकि केंद्र राज्य में भी उनकी सरकार है। सिर्फ काम करके दिखाना होगा। नई परिषद के पार्षदों के लिए पूरे पांच वर्ष जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए होंगे।