- Hindi News
- महिलाओं को सिखाते हैं कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई
महिलाओं को सिखाते हैं कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई
रायलसोशल सोसायटी का गठन महिलाओं को विभिन्न प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को लेकर किया गया है। सोसायटी करीब 17 साल से लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए बनाई गई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाने के लिए भी सोसायटी के कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं। संस्था के अध्यक्ष मुनिस खान ने बताया कि महिलाओं को कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे प्रशिक्षण दिए जाते हैं। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है। कुपोषण से पीड़ित बच्चों का पुनर्वास उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। इनमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच नि:शुल्क दवाएं दी जाती हैं।
बेसहारालोगों की करते हैं मदद
सोसायटीबेसहारा लोगों को शासन और प्रशासन से मदद दिलाने का प्रयास करती है। विकलांग, अनाथ लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना, उन्हें व्यवसायिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। सरकारी योजनाओं कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों को मिले इसके लिए शिविर लगाए जाते हैं।
होतेहैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सोसायटीद्वारा समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें बच्चों द्वारा रंगारंग वेशभूषा में नृत्य, रंगोली पेंटिंग प्रतियोगिताएं होती हैं। नशा-मुक्ति, पर्यावरण, जल संरक्षण और रक्तदान शिविरों का आयोजन भी होता है। चिकित्सकों के परामर्श पर बच्चों को दवाएं वितरीत की जाती हैं।
आगामीये हैं योजनाएं
सोसायटीद्वारा गरीब बस्तियों में स्कूल खोलने की योजना है। इस पर जल्द अमल होगा। इसका उद्देश्य गरीब लोगों को शिक्षा उपलब्ध कराना है। महिला और बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विस्तार करना है। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को विभिन्न प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए दस प्रशिक्षण केन्द्र पुराने शहर में खोलने की योजना है। शिक्षा, नशा मुक्ति, पर्यावरण, समाज कल्याण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्था को कई सम्मान भी मिले हैं।
एकनजर में पदाधिकारी
{मुनिसखान, अध्यक्ष {आफाक अहमद, उपाध्यक्ष {कौसर परवीन, सचिव {मीना झा, कोषाध्यक्ष {मो नासिर, संयुक्त सचिव
राॅयल सोशल सोसायटी
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोसायटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।