पाइप लाइनें लीक, बढ़ी परेशानी
नगर निगम ने अब तक नहीं दिया इस ओर ध्यान
घरों में रोजाना रहा है कम दबाव से मटमैला पानी
घनी आबादी वाले संकरे इलाकों में अधिक समस्या
पूर्व निगम आयुक्त ने लीकेज का पता कर उसे दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश
पुरानेशहर में जगह-जगह पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या दुरुस्त करने के लिए निगम की जल प्रदाय शाखा के मैदानी अमले ने मुहिम चलाई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लीकेज दुरुस्त भी किए गए थे, लेकिन बरखेड़ी, बाग उमराव दूल्हा, छोला, करोंद जैसे इलाकों में ये समस्या बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी बड़ी समस्या गंदी नालियों के बीचोंबीच पाइप लाइनें बिछी हुई हैं। लिहाजा ऐसे में लोगों के घरों में पहुंच रहे पानी से दुर्गंध आती है।
बरखेड़ी निवासी सालार गौरी ने बताया कि करीब एक साल पूर्व सड़क किनारे एक गड्ढे में पाइप लाइन में लीकेज से पानी भर जाने के कारण एक दुपहिया वाहन इसकी चपेट में गया। हालांकि गड्ढे को भर दिया गया है, लेकिन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसी तरह बाग फरहत अफजा, अशोका गार्डन, ऐशबाग इलाके में अक्सर लीकेज के कारण सड़कों पर पानी भरता है। इससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।
यहांसालभर जलभराव
बरखेड़ीअंडरब्रिज के नीचे तो साल भर जलभराव की हालत रहती है। पास ही कचराघर होने के कारण यहां हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का वाहन से गुजरना और पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। इस संबंध में पूर्व में कई बार रहवािसयों ने नगर निगम में शिकायतें भी की पर सुधार नहीं हो सका। वहीं नए कबाड़खाना छोला क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी की लाइनों में लीकेज होने की समस्या से लोग काफी परेशान हैं।
कहां-कहां है समस्या
पुलबोगदा, ऐशबाग, बरखेड़ी, शाहजहांनाबाद, बाग उमराव दूल्हा, बापू कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, कोहेफिजा, अहाता कल्ला शाह, जहांगीराबाद, छोला, टीला जमालपुरा, पुतली घर आदि इलाकों में पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या है।
बरखेड़ी क्षेत्र में टूटी पाइप लाइन का दृश्य।
पुराने शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में गंदगी से गुजर रही पाइप लाइनों के कारण अक्सर लोगों के घरों में गंदा पानी आता है। लीकेज दुरुस्त करने नगर निगम अमले ने पहल भी की थी, लेकिन कुछ समय चलने के बाद ये मुहिम बंद हो गई।
ये होती है परेशानी
संकरेइलाकों में पाइप लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। अधिकांश जगह नाली और गंदगी के बीच से पाइप लाइनें गुजर रही हैं। लिहाजा गंदा पानी घरों में पहुंचता है। कम दबाव से पानी आने के कारण लोगों को घरों के बाहर से ही पानी भरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ऐसे इलाकों में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सिस्टम सुधारा जाना चाहिए। लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी तिराहे पर भी बुरा हाल है। यहां लीकेज से बहने वाला पानी अक्सर भरता है। पुराने शहर के अधिकांश क्षेत्रों में नर्मदा जल का नेटवर्क तैयार हो गया है, लेकिन अभी भी बरखेड़ी, कल्लाशाह का अहाता सहित कई इलाके इस नेटवर्क से छूटे हुए हैं। यहां ये नेटवर्क तैयार होना है। इसके चलते लोगों को लीेकेज के कारण गंदे पानी की समस्या रही है। अब गर्मी के दिनों में लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
^बरखेड़ी में लीकेज और कम दबाव से जल प्रदाय की समस्या काफी पुरानी है। नगर निगम के वार्ड कार्यालय जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। -अनूपसाहू, बरखेड़ी
^बागउमराव दूल्हा क्षेत्र में तंग गलियां हैं। यहां नालियों के बीच ही लाइनें बिछी हुई हैं। कुछ जगह लीकेज होने के कारण करीब पांच मिनट तक गंदा और मटमैला पानी आता है। ऐसे इलाकों में नगर निगम को नई पाइप लाइनें बिछाना चाहिए। -जानकीप्रसाद, जहांगीराबाद