पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को मिला पहला स्थान

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को मिला पहला स्थान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } राष्ट्रीयसंस्कृत संस्थान, नई दिल्ली की ओर से आयोजित 12वें अखिल भारतीय संस्कृत नाट्य समारोह में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, भोपाल को प्रथम पुरस्कार मिला है। संस्थान ने प्रसिद्ध नाटककार भवभूति के नाटक ‘मालतीमाधवम्’ की प्रस्तुति दी। इसमें कलाकारों ने मालती माधव के वियोग और पुनर्मिलन को मंच पर जीवंत किया। प्रो. विद्यानंद झा के मार्गदर्शन और डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंहदेव के निर्देशन में स्टूडेंट्स ने नाटक को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया। समारोह में देशभर के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के 11 परिसरों की ओर से विभिन्न नाटकों की प्रस्तुति दी गई। डॉ. धर्मेंद्र को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रस्तुति में अनुपम गर्ग, अायुष दीक्षित, कल्याणी फगरे, सुरेंद्र तिवारी, चंद्रेश शर्मा, शिवांगी शर्मा आदि ने अभिनय किया।