बैलून सफारी की एक रोमांचक उड़ान
सिटी रिपोर्टर } भोजएडवेंचर फेस्ट-2015 का रोमांच दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। फेस्ट के तहत नेहरू नगर स्थित कलियासोत ग्राउंड पर आयोजित रोमांचक एक्टिविटीज में एडवेंचर लवर्स आजाद परिंदों की तरह उड़ने का अनुभव ले रहे हैं। मंगलवार को साफ मौसम ने लाेगों का जोश दोगुना कर दिया। एडवेंचर फेस्ट में छत्तीसगढ़ के एडवेंचर लवर्स ने भी पार्टिसिपेट किया। यहां आयोजित बैलून सफारी एक्टिविटी ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। पार्टिसिपेंट्स ने बैलून सफारी से रोमांचक ऊंची उड़ान भरी और शहर के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। बैलून सफारी अमरावत कौड़ी से शुरू हुई और सुरैया नगर में लैंडिंग हुई। ईवेंट में पैरा मोटरिंग, ऑल टैरेन व्हीकल (एटीवी) राइड, बॉडी जॉर्बिंग एक्टिविटी में भी लाेगों ने इंटरेस्ट के साथ हिस्सा लिया।
बच्चाेंने जमकर किया एंजॉय
ग्राउंडपर एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद करने वाले बच्चों के लिए भी कई खास एक्टिविटीज हैं। एडवेंचर फेस्ट में शुरू से ही बच्चे हर एक्टिविटी को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही स्पोर्ट्स लवर्स ने बुल राइडिंग जैसी हैरतअंगेज एक्टिविटी में हिस्सा लेकर रोमांच का अनुभव किया।
}बैलून सफारीकी उड़ान का एक डिफरेंट एंगल शॉट।
}भोज एडवेंचरफेस्ट जोन पर आयोजित एक्टिविटीज के तहत बॉडी जॉर्बिंग में हिस्सा लेते प्रतिभागी। सभी फोटो: शान बहादुर
only adventure
}भोज एडवेंचरफेस्ट में हवा की सैर करते प्रतिभागी।
}लोगों नेशूटिंग में भी हाथ आजमाते हुए निशाना साधा।