मध्यप्रदेश की स्वर्णिम हैट्रिक
भोपाल | 35वेंनेशनल गेम्स में मप्र ने मंगलवार को सोने की हैट्रिक जमाई। उसे इनाचो देवी ने सी-1 में, अंजुल नामदेव ने वूशु में तथा एथलीट अंकित शर्मा ने लंबी कूद में स्वर्ण दिलाए। एक कांस्य पदक कयाकिंग-केनोइंग की सी-4 में मिला। मप्र अब तक तक 17 स्वर्ण, 13 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 55 पदक जीत चुका है। वह छठवें स्थान से एक पायदान ऊपर गया है। मप्र से ऊपर अब सर्विसेस, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल और हैं। मप्र के लिए आज पहला स्वर्ण इनाचो देवी ने सी-1 500 मीटर में जीता। कयाकिंग केनोइंग में एक कांस्य भी आया। यह पदक सी-4 500 मीटर में नफीस कुरैशी, अरुण नंदाल, बिजेंद्र सिंह, और अंकित पचौरी की चौकड़ी ने जीता। वूशु में अंजुल नामदेव ने दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया। जबकि देर शाम प्रदेश स्टार एथलीट अंकित शर्मा ने रिकार्ड 8.4 मीटर की लंबी छलांग लगाकर मप्र के लिए सोना जीता। यह दूरी उन्होंने चौथी कूद में यह दूरी नापी।
उन्होंने तीसरी कूद में ही 7.96 मीटर की दूरी नाप ली थी, जो स्वर्ण की आस जगा गई थी।