आंसर-शीट की अदला-बदली, उम्मीदवार फेल
मप्रव्यावसायिक परीक्षा मंडल की सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2013 में लिखित परीक्षा की ओएमआर उत्तर-पुस्तिका की गड़बड़ी सामने आई है। इस कारण एक योग्य उम्मीदवार बाहर हो गया है। डीबी स्टार को मिली शिकायत पर पड़ताल की तो सामने आया कि व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षाओं में दी जाने वाली ओएमआर शीट में गड़बड़ी है। इसमें पेपर का नाम लिखने का कोई विकल्प नहीं होता है। उत्तर-पुस्तिका में सिर्फ दो यूनिक नंबर अंकित करने का स्थान होता है, जिसके आधार पर ही पता चलता है कि उत्तर-पुस्तिका किस प्रश्न-पत्र की है। पहला नंबर प्रश्न पुस्तिका क्रमांक का और दूसरा नंबर उत्तर शीट क्रमांक। इन नंबर्स में हुई गड़बड़ी के चलते एक उम्मीदवार को 154 अंक की जगह मात्र 58 अंक देकर बाहर कर दिया गया। शेषपेज 3
Follow-up