- Hindi News
- एमपी पीएससी की दो परीक्षाओं में योग्यता पर उठ रहा विवाद...
एमपी पीएससी की दो परीक्षाओं में योग्यता पर उठ रहा विवाद...
राज्यइंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में पीएससी ने ईएक्स डिग्री को इलेक्ट्रिकल डिग्री के बराबर मानकर छात्रों को मौका दिया है। वहीं राज्य वन सेवा की परीक्षा में ईएक्स की डिग्री अमान्य है। डीबी स्टार को मिली जानकारी पर पड़ताल की तो सामने आया कि राज्य वन सेवा के विज्ञापन में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई हैं। एमपी पीएससी का मानना है कि विज्ञापन में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन ब्रांच लिखी नहीं होने से यह डिग्री मान्य नहीं की जा सकती। वहीं राज्य इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा में लोक सेवा आयोग इलेक्ट्रिकल ब्रांच को इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के समान मान रहा है। शेषपेज 3
परीक्षण करा रहे हैं
हमइस पूरे मामले का परीक्षण करा रहे हैं। इसके बाद शासन को इससे संबंधित जानकारी भेजी जाएगी। हमारे विज्ञापन में दिए गए सभी कोर्स मान्य हैं।
अनिलओबेरॉय पीसीसीएफ,भोपाल