नोटिफिकेशन और एग्जाम प्लान असमान
राज्यवन सेवा के लिए पीएससी द्वारा निकाले नोटिफिकेशन और एग्जाम प्लान में भी एकरूपता नहीं है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि विषय कोड 17,18,19 का पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा या फिर सिर्फ अंग्रेजी में। यह गफलत नोटिफिकेशन की टीप के कारण है। इसमें वानिकी तथा इंजीनियरिंग (कोड क्रमांक 9 से 16) के ऐच्छिक विषयों के प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होना बताया गया है। वहीं एग्जाम प्लान की टीप में सरल क्रमांक 1 से 8 तक के विषयों के प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होना बताया है। जबकि बाकी के विषयों के पेपर अंग्रेजी में होना बताया है।
पेज 1 का शेष
आप विभाग में बात कीजिए
शैक्षणिकअर्हताएं विभाग हमें भेजता है। आप वन विभाग में बात करें। नोटिफिकेशन और एग्जाम प्लान में अंतर का सवाल है तो उसे मैं दिखवा लेता हूं।
मनोहरलाल दुबे, सचिव,एमपी पीएससी