अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
विगतदिनों अपने को स्वाइन फ्लू होने की शिकायत करने वाले मरीज गज्जू सिलावट का सेंपल लेकर ग्वालियर भेजा गया था। अभी तक ग्वालियर से मरीज की रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन अस्पताल सूत्रों की मानें तो मरीज पिछले एक सप्ताह पहले से अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को मरीज को भोपाल रैफर करने की कोरी अफवाह निकली। अस्पताल में भर्ती मरीज अपनी मनमर्जी से उठकर कभी भी चला जाता है और फिर वापस जाता है। बुधवार को उक्त मरीज को अस्पताल में फिर से देखा गया।
अस्पताल में फैला स्वाइन फ्लू का खतरा
अभीतक सर्दी, जुकाम और खांसी को मामूली रोग मानने वाले लोग भी अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों को अपना परीक्षण करा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को सबसे अधिक सर्दी, जुकाम के मरीज अपना परीक्षण कराने के लिए पहुंचे। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक रही। स्वाइन फ्लू को लेकर चलाए जा रहे अभियान से चिंतित लोग सामान्य मौसमी बीमारियों में भी अस्पताल परीक्षण कराने पहुंच रहे हैं।