बेहटा गांव में होंगे कई विकास कार्य
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|उपनगर मेंवार्ड चार स्थित बेहटा गांव में करीब 10 लाख की लागत से सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवॉल और सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह लालघाटी के नया पुरा क्षेत्र में भी 6 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी। बीते दिनों दोनों स्थानों पर कार्य का भूमिपूजन किया जा चुका है। बेहटा गांव के सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवॉल और मंदिर के पास की सीसी सड़क जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इधर नया पुरा क्षेत्र में बनने वाली सड़क भी रहवासियों के लिए काफी सुविधा भरी साबित होती। रहवासियों ने बताया कि हर साल बारिश में सड़क सूरत बद से बदतर हो रही थी। आखिरकार जनप्रतिनिधियों ने नयापुरा की सड़क की सुध ले ही ली और भूमिपूजन करके इसका निर्माण कार्य शुरु होगा।