पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होने से पानी सप्लाई प्रभावित

बिजली गुल होने से पानी सप्लाई प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

जोन एक क्षेत्र के किसी वार्ड में अगर लाइट गुल हो गई, तो इसका असर पानी सप्लाई पर भी हो रहा है। यहां लाइट गुल होने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहीं कारण है कि रहवासियों को समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों को इस तरह की समस्या बारिश के दिनों में सबसे अधिक उठानी पड़ रही है।

संत हिरदाराम नगर में इन दिनों बिजली गुल होने के कारण पानी सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारिश के दौरान लाइट बंद किए जाने से ये समस्या सामने रही है। कई बार तो घंटों बिजली गुल रहती हैं, जिससे पानी समय पर सप्लाई नहीं हो पाता। कई बार पानी पानी के लिए लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। बीते दिनों लालघाटी क्षेत्र में सुंदरवन नर्सरी के पास 33केवी विद्युत लाइन बारिश के दौरान तेज हवाओं कारण टूटकर नीचे गिरी थी। जिसके बाद करीब 5 घंटे से अधिक देरी तक लाइट गुल रही। इसका असर पानी सप्लाई पर भी नजर आया। बिजली गुल होने से पानी की टंकियां नहीं भर पाई, और जलापूर्ति तय समय पर नहीं की जा सकी। जहां शाम 7 बजे पानी दिया जाना था, वहां रात 10 बजे तक नागरिकों को पानी नहीं मिल सका। इसी तरह करीब एक माह पहले भी लालघाटी क्षेत्र में ही 33व केवी की विद्युत लाइन टूट गई थी। तब भी पानी सप्लाई प्रभावित हो गई थी।

जलकार्यशाखा के पास नहीं है समाधान

बिजलीबंद होने के कारण प्रभावित हो रही जलापूर्ति की समस्या का जलकार्य शाखा के पास फिलहाल कोई समाधान नहीं है। ऐसे में नागरिकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। ताकि उपनगर रहवासियों को समय पर पर्याप्त पानी मिल सके।

नगर निगम काॅम्पलेक्स के पास बनी पानी की टंकी, जहां से उपनगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है।