पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरटी कॉरिडोर पर मवेशियों का जमावड़ा

बीआरटी कॉरिडोर पर मवेशियों का जमावड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

बीआरटी कॉरिडोर पर इनदिनों मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। कहने को तो यह बहुत ही सामान्य सी बात लगती है, लेकिन इनकी अनदेखी किसी भी वाहन चालक के लिए घातक साबित हो सकती है। मुख्य मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी दिन के अलावा रात तक बनी रहती है, जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है। चुंगी नाके से सीहोर नाके तक बीआरटी कॉरिडोर में हर कहीं एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मवेशियों का जमघट लगा नजर आता है।

संत हिरदाराम नगर में वाहन चालक रात के समय दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। वजह है कॉरिडोर में मवेशियों की मौजूदगी। दरअसल संतनगर में दिन के समय दर्जनों मवेशी अंदरूनी गलियों में घूमते रहते हैं, लेकिन रात होते ही जब कॉरिडोर में वाहनों की आवाजाही कम हो जाती है तो मवेशी कॉरिडोर के बीच में आकर बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने का डर बना हुआ है। रात में बीआरटी की लाल बसें चलना बंद हो जाती हैं, जिसके बाद ये मवेशी विभिन्न चौराहों के अलावा कॉरिडोर के बीच में कहीं भी घूमने लगते हैं। वहीं रात के समय अधिकांश वाहन खाली सड़क देखकर तेज रफ्तार में सरपट दौड़ते हैं। कई तो नशे की हालत में भी वाहन चलते हैं, जो किसी भी दिन इन मवेशियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

नहींहै कोई रोकने वाला

उपनगरमें घूमते मवेशियों को पकड़ने का काम कांजी हाउस के कर्मचारियों का है, लेकिन लंबे समय से कांजी हाउस के कर्मचारियों को मवेशी पकड़ते नहीं देखा गया है। यही कारण है कि संतनगर में मवेशी हर कहीं घूमते देखे जा रहे हैं। सड़क पर मवेशियों की बढ़ती संख्या नगर निगम के कांजी हाउस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली है।

यहांमवेशियों का झंुड

>सीहोर नाका क्षेत्र

> कालका चौराहा

> शांतिप्रकाश चौराहा

> संत कंवरराम चौराहा

> बस स्टैण्ड चौराहा

> संत हिरदाराम कुटिया के सामने

> चुंगी नाका क्षेत्र

{बनी रहती है हादसों की आशंका