सड़कों पर कचरा, नालियों पर अतिक्रमण
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल
वार्डतीन के सीआरपी स्थित ए-25 के आसपास रहवासियों को कई तरह की समस्याओं के बीच रहना पड़ रहा है। इलाके में तो ठीक ढंग से सफाई होती है और ही समय पर कचरा उठाया जाता है। ऐसी ही कई तरह की अव्यवस्थाओं से घिरे हुए हैं यहां के रहवासी। रहवासी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद ईश्वरी नाथानी और निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन समस्याएं खत्म नहीं हो पाई हैं।
नगर निगम जोन एक के वार्ड तीन स्थित सीआरपी क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के पास बैरिक ए-25 के रहवासी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायतें लंबे समय से करते रहे हैं। पूरी तरह बेतरतीब बसाहट और मेरी मर्जी की तर्ज पर नालियाें पर बढ़ता अतिक्रमण कॉलोनीवासियों के लिए ही मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा भी कॉलोनी में सुविधाओं के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। जिस कारण कॉलोनी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रहवासियों का कहना है कि संतोषी माता मंदिर क्षेत्र में नालियां तो मानो घरों के नीचे दब चुकी हैं, जिनकी सालों से सफाई नहीं हुई। नालियां चोक रहती हैं।
^हमारी कॉलोनी में गंदगी की समस्या से नागरिक सबसे अधिक परेशान हैं। बार-बार शिकायतें किए जाने के बाद भी समाधान नहीं किया जाता है। सफाईकर्मी महीनों तक सफाई करने नहीं आते हैं, भी गए तो कई दिनों तक कचरा नहीं उठता। धर्मेन्द्रसबनानी, रहवासी
^कॉलोनी की समस्याओं को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी हैं, फिर भी अधिकारी हैं कि ध्यान ही नहीं देते। समय पर सफाई नहीं होने के चलते कॉलोनी की सूरत दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। नगर निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं पार्षदों को कॉलोनी का जायजा लेकर दिक्कतें दूर कराना चािहए। दौलतराम, रहवासी
संतनगर की सीआरपी कॉलोनी स्थित बैरिक ए-25 क्षेत्र लंबे समय से नगर निगम द्वारा उपेक्षित है। यहां तो नियमित सफाई की जा रही है, ही नालियाें पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए...
सीआरपी ए-25 क्षेत्र, जहां रहवासी कई समस्याओं के बीच बसर कर रहे हैं।
सीआरपी ए-25
कॉलोनी विजिट