राजपूत समाज द्वारा खेल प्रतियोिगता
भेल भास्कर. भोपाल |राजपूत समाजभेल द्वारा रविवार को शक्ति मंदिर प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के लोग उनके बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। खेल प्रतियोगिता के पहले पूजा-अर्चना की जाएगी। समाज के पदाधिकारियाें द्वारा अपील की गई है कि इसमें बड़े बुजुर्गों सहित समाज की महिलाएं एवं बच्चे आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इसमें सभी आयु वर्ग के करीब 10 खेलों की प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें इंडोर गेम्स भी शामिल हैं। समाज के महासचिव आरएन सिंह ने बताया कि मंदिर में हर साल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।