पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगने का इंतजार

नई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात को अंधेरा पसरा रहता है। इनमें से कई स्ट्रीट लाइट रात की जगह दिन में जलती हैं। अयोध्या बायपास पर प्रकाश नगर से लेकर अयोध्या चौराहे तक की स्ट्रीट लाइट अधिकतर सुबह 10 बजे तक जलने पर कई राहगीरों ने नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

रहवासियों के अनुसार र|ागिरी तिराहे से लेकर अयोध्या नगर तक स्ट्रीट लाइट को लेकर काफी समस्या है। यही स्थिति अयोध्या नगर के अंदर भी है। यहां अधिकतर सेक्टर की स्ट्रीट लाइट एक साल से बंद हैं। नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड दोनों ही अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। अयोध्या नगर के कुछ क्षेत्रों में टाइमर लगा होने से स्ट्रीट लाइट रात की जगह दिन में जल जाती है। इससे बिजली की बर्बादी हो रही है।