- Hindi News
- मार्केट के पार्क में लगेगी शास्त्री जी की प्रतिमा
मार्केट के पार्क में लगेगी शास्त्री जी की प्रतिमा
भेल नगर प्रशासन द्वारा टाउनशिप के खंडहर मकानों को तोड़कर भूमि समतल की जा रही है। समतल की हुई भूमि पर प्रशासन द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शास्त्री मार्केट के पास पिपलानी में डेढ़ हजार पौधे लगाए। इस स्थान पर पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मॉर्निंग ईवनिंग वाक करने वालों के लिए पाथ वे भी बनेगा।
भेल सुपरवाइजर सुभाष पगारे के अनुसार इस मौके पर ईडी शशि रंजन प्रसाद सहित कई जीएम वरिष्ठ अधिकारी भेल के मौजूद थे। ईडी ने इस मौके पर व्यापारी अन्य लोगों की मांग पर पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका लोकार्पण दो अक्टूबर को उनके जन्म दिन पर किया जाएगा। इसके अलावा पार्क में बैठने के लिए बैंच अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे मार्केट में आने वाले लोगों को सैलानियों को बैठने की व्यवस्था हो सके। इस पार्क के पास ही मंदिर भी है, जहां काफी भीड़ रहती है। पार्क को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि मंदिर आने वालों को भी बैठने की व्यवस्िाा हो सके। उन्होंने कहा कि पार्क के विकास से यहां की मार्केट में भी विकास के कई कार्य हो सकेंगे। ईडी ने आश्वासन दिया है कि मार्केट में जल्दी ही एक सुलभ काम्पलेक्स बनेगा। इस मौके पर डॉ. सरला मेनन, जीएम एचआर सर्वेश चतुर्वेदी, नगर प्रशासक बीके सिंह सभी यूनियनों के प्रतिनिधि , स्पोर्टस काम्पलेक्स के अधिकारी मौजूद थे। वहीं भेल नगर सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ मार्केट के व्यापारियों ने भी कई पौधे रोपे।
शास्त्री मार्केट में बन रहे नए पार्क में पौधरोपण करते ईडी शशि रंजन प्रसाद अन्य अिधकारीगण। इंसेट में भेल नगर सलाहकार समिति के सदस्य पौध लगाते हुए।