पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि सीमा में शामिल गावों की स्थिति बदतर

ननि सीमा में शामिल गावों की स्थिति बदतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम सीमा बढ़ने के बाद भेल क्षेत्र में उन गावों की स्थिति को लेकर विकास की संभावना बनी है, जो शहर के अंदर रहे हैं। इन गावों में कोकता, अरहेड़ी, छोटी खजूरी, हथाईखेड़ा डेम, कान्हा सैंया, आदमपुर छावनी, लहारपुर, रापड़िया शामिल हैं। इनमें से लहारपुर, कोकता, हथाईखेड़ा और अरहेड़ी की स्थिति अन्य गांव से बेहतर है, जबकि छोटी खजूरी, कान्हा सैंया, आदमपुर छावनी, रापड़िया में विकास को लेकर काफी काम करना पड़ेंगे।

रहवासियों के अनुसार रायसेन रोड, अयोध्या बायपास और लहारपुर कटारा हिल्स क्षेत्र में नगर निगम सीमा से बाहर का हिस्सा विकास के नाम पर काफी पिछड़ा है। इस पिछड़े क्षेत्र के गांव नगर निगम सीमा में शामिल होने से विकास की उम्मीद तभी बंध सकती है, जब इनकी एक कार्य योजना तैयार की जाए। इस कार्य योजना के तहत सभी सरकारी रियल एस्टेट कंपनियों को विकास के लिए आमंत्रित किया जाए, जिससे पूरे क्षेत्र का विकास एक समान और बेहतर हो सके। क्योंकि इन गावों में स्थिति यह है कि अंदर तक बरसात में पहुंचना संभव नहीं रहता है। वहीं गांव के अंदर और आसपास खेत ज्यादा हैं। जबकि लहारपुर और कोकता नगर निगम सीमा से पहले ही सटे हैं। उसके बाद भी विकास यहां नहीं हो पाया है। साथ ही नगर निगम सीमा में शामिल आनंद नगर और पटेल नगर में भी गांव के समान ही सड़कों के बुरे हाल हैं। यहीं से लेकर पूरे रायसेन रोड पर चार माह पहले बनीं सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। मुख्य मार्ग के यह हाल हैं तो गावों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रहवासियों के अनुसार जो नगर निगम सीमा में शामिल हो रहे गावों की खराब स्थिति को सुधारने के पहले जो कॉलोनियां नगर निगम सीमा में शामिल हैं, उनकी स्थिति को सुधारना चाहिए। क्योंकि इन गावों से सटी हुई कॉलोनी की स्थिति काफी खराब है। लहारपुर के पास बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में नर्मदा जल के लिए मुख्य पाइप लाइन बिछाकर सड़क बनवा दी। अब सर्विस लाइन जब बिछाई जाएगी तो फिर सड़क की खुदाई होगी। खुदी हुई सड़कों की यही स्थिति लहारपुर उसके आसपास के गांव की है। इसी प्रकार ग्राम अरहेड़ी के पास बने हुए अयोध्या नगर एक्सटेंशन कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं। यहां सीवेज नेटवर्क सिस्टम पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। इस सिस्टम को जब तक नहीं सुधरा जाता है, तब तक ग्राम अरहेड़ी में नया नेटवर्क सिस्टम ब