अच्छी सड़क को कर दिया बदहाल
केबल के लिए बरसात में सड़क खुदने से अयोध्या बायपास रोड स्थित आजाद नगर में आजकल लोग काफी परेशानी में हैं। इस कॉलोनी में पहले से ही लोग कई खराब सड़कों के कारण परेशान थे, अब चारों ओर सिर्फ कीचड़ ही दिखाई दे रही है। वैसे इस क्षेत्र में उन कॉलोनियों की स्थिति काफी खराब होती जा रही है, जो 25 साल बाद भी नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो पाई है।
रहवासियों के अनुसार भेल क्षेत्र में ऐसी कॉलोनियों की संख्या डेढ़ सौ से ज्यादा है, जिन्हें आज तक नगर निगम को हस्तांतरित नहीं किया गया। यहां गलती किसी की भी हो, लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आजाद नगर में साफ सफाई की बात तो दूर, कई बार नगर निगम की गाड़ी कचरा उठाने भी नहीं आती है। कॉलोनी के निर्माण के बाद से ही कई जगह तो सड़कें बनीं और ही नालियां। करीब 10 साल पहले तत्कालीन नगर निगम परिषद ने सीमेंट कांक्रीट सड़क नालियों का निर्माण करवाया, लेकिन वह अधूरा रहा। इससे जब भी पानी बरसता है तो पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाती है।
सभीे तरफ गंदगी है
पूरीकॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और लोग भी कचरा डालने के लिए खाली प्लाट को ढूंढते हैं, क्योंकि कॉलोनी में एक भी कंटेनर नहीं है। कचरा उठाने नगर निगम की गाड़ी नहीं आती ही साफ सफाई होती है। आधी कॉलोनी में नालियों का निर्माण हुआ है। कांक्रीट सड़क की भी स्थिति खराब है। स्ट्रीट लाइट कॉलोनी बनने के समय से ही नहीं है। पानी के लिए भी टयूबवेल कॉलोनी निवासियों ने स्वयं ही लगवाया है।
इनकाकहना
^कॉलोनी अब तक नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुई है, जिसके कारण यहां सुविधाओं का टोटा है। कॉलोनी बनाने वालों को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए था। पार्षद ने अपनी निधि से कुछ काम करवाए, लेकिन समस्याएं अधिक होने से कॉलोनीवासी परेशान हैं। मांगीलालचौकसे, रहवासी
^कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित हो या हो, इसके विकास की जिम्मेदारी नगर निगम को ही उठानी चाहिए। क्योंकि कॉलोनीवासी नगर निगम को संपत्ति कर के साथ ही अन्य कई तरह के टैक्स अदा करते हैं। वैसे भी नगर निगम क्षेत्र में आने वाली कॉलोनियों में ननि को बिजली, पानी, सड़क और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं देना तो अनिवार्य होता है, लेिकन यहां नगर निगम का ध्यान नहीं रहता। बीकेशर्मा, रहवासी
आजाद नगर
कॉलोनी विजिट
केबल बिछाने के लिए बरसात में खोदी गई सड़कों पर अब