पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं कराई गई पार्कों की फैंसिंग

नहीं कराई गई पार्कों की फैंसिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपनगर के पार्कों के विकास को लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतनिधियों का रवैया गंभीर नहीं हैं। उनके द्वारा पार्कों का विकास कराने के लिए घोषणाएं तो कर दी जाती हैं पर बाद में कोई रुचि नहीं ली जाती। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने नपा में आयोजित समीक्षा बैठकों में पार्कों की फैंसिंग कराने की योजना नपा को तैयार करने के लिए कहा था। नपा ने सभी वार्डों में सर्वे कर डेढ़ दर्जन पार्क चिह्नित भी किए थे। उसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया था, लेकिन उसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब विलय होने से पार्कों के विकास का मामला अटक गया है।

स्थिति यह है कि कॉलोनियों के पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उनकी दुर्दशा हो रही है। कहीं पार्कों की जालियां टूट गईं हैं, तो कहीं पार्कों में लगाई गई फिसल पट्टी झूले गायब हो गए हैं। इतना ही नहीं, कई जगह पार्कों में वाहन पार्क हो रहे हैं। जबकि अधिकांश पार्कों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

पार्कों की देखरेख और उनके विकास की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन और रहवासी समितियों की होती है। मगर नपा प्रशासन ने पार्कों की दुर्दशा को बदलने के लिए कोई कदम उठाए। नपा अधिकारियों ने समय-समय पर बड़े-बड़े दावे जरूर किए जो हकीकत में कभी पूरे नहीं हुए। वहीं रहवासी समितियां भी इस जिम्मेदारी को उठाने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि कवर्ड कैंपस और कुछ कॉलोनियों में ऐसी स्थिति नहीं हैं। उनमें पार्कों के संरक्षण और रखरखाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इनमें राजवैध का एकता पार्क, वार्ड दो मंदाकिनी कॉलोनी का पार्क और सर्वधर्म सोसायटी के पार्क शामिल हैं।

इनपार्कों की दुर्दशा

वार्डआठ मां पार्वती नगर, वार्ड दस कावेरी, वार्ड 11, 12 के अंतर्गत आने वाली बंजारी के सी, डी सेक्टर, वार्ड 13 कान्हाकुंज, वार्ड 14 सौरभ नगर, वार्ड 15 ललिता नगर, वार्ड 18 में प्रियंका नगर, वरुण नगर, वंदना नगर के पार्क हैं बदहाल।

येपार्क अच्छी स्थिति में

वार्डएक कल्पना चावला गार्डन, वार्ड मंदाकिनी कॉलोनी का गुलाब गार्डन, वार्ड तीन मंदाकिनी कॉलोनी पार्क, वार्ड चार सर्वधर्म बी-सेक्टर पार्क, वार्ड छह शालीमार गार्डन, वार्ड सात शालीमार पार्क, वार्ड नौ आशीर्वाद कॉलोनी का पार्क, वार्ड आठ महाबली नगर, वार्ड दस सर्वधर्म सी-सेक्टर, वार्ड 17 राजवैद्य कॉलोनी एकता पार्क सहित अन्