सड़क खोदने के बाद नहीं हो रहा रेस्टोरेशन
कोलार के वार्ड दो तीन को जोड़ने वाली मंदाकिनी 80 फीट रोड पर केबल डालने के लिए खुदाई करने के बाद उसका रेस्टोरेशन (किए गए गड्ढे को विधिवत मटेरियल लगाकर बंद कर सड़क को पहले की तरह बनाना) नहीं करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में खुदाई करने वालों और नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायतें भी कीं, लेकिन सिवाए आश्वासन के उनको कुछ हासिल नहीं हुआ है। सीएमओको दिखाया था बदहाली का फोटो
मंदाकिनीमोहल्ला समिति की अध्यक्ष आशा देवलिया ने बताया कि पिछले दिनों केबल डालने के लिए सड़क को खोदा जा रहा था, उस वक्त रहवासियों ने उसका विरोध किया था। तब खुदाई करने वालों ने काम होने के बाद सड़क को दुरुस्त करने के लिए कहा था। साथ ही नपा को भी इसकी सूचना दी थी। मोबाइल पर फोटो खींचकर सीएमओ सत्येंद्र सिंह धाकरे को दिखाए थे। उन्होंने सड़क को ठीक करवाने का आश्वासन भी दिया था, पर काम होने के बाद दोनों ने ही मुंह मोड़ लिया। इस समस्या से अकेले मंदाकिनी के रहवासी ही परेशान नहीं हैं, सर्वधर्म, ललिता नगर, सागर कॉम्पलेक्स, आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासी भी इसी तरह परेशान हो चुके हैं।
खास बात यह है कि कोलार में सड़कों की खुदाई को लेकर ऐसी स्थिति तब है जब खुद क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा बेवजह खुदाई बंद कराने के लिए कह चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति में कहीं भी किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हो पा रहा है।
{जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान