अब नहीं होगी अघोषित बिजली कटौती
कोलार के रहवासियों को अब अघोषित बिजली कटौती से होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके क्षेत्र में अचानक घंटों बिजली गुल नहीं होगी। यदि कटौती होने वाली होगी, तो उसके बारे में उन्हें पहले से पता चलेगा। इसके लिए बिजली कंपनी ने सितंबर महीने में होने वाली घोषित कटौती का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत अगले दो सप्ताह तक 14 सितंबर से 30 सितंबर के दर्मियान अलग-अलग क्षेत्रों में पोस्ट मानसून मेंटेनेंस का काम चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों क्षेत्रों में करीब 72 घंटों के लिए घोषित रूप से कटौती होगी। कंपनी द्वारा यह कदम कटौती के कारण रहवासियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर उठाए गए हैं।
कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि अब कोलार में बिल्कुल भी अघोषित बिजली कटौती नहीं होगी। मेंटेनेंस के काम के लिए जब भी कटौती की जाएगी, उसके बारे में पहले से संचार माध्यमों के जरिए सूचना जारी होगी। इसके अलावा यदि कभी अचानक कोई फाॅल्ट या अन्य किसी कारण से बिजली गुल हुई, तो उसे भी सूचना मिलने पर तत्काल सुधारा जाएगा।
येकाम होगा मेंटेनेंस में
कंपनीके अधिकारियों के मुताबिक सितंबर महीने में किए जा रहे पोस्ट मानसून मेंटेनेंस में खराब हो चुके जंपर बदले जाएंगे। बिगड़े इंसुलेटर और ए, बी स्विच चेंज होंगे। क्लाइंप को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा बिजली के तारों पर झूलती टहनियों और पेड़ों की डाली को काटा जाएगा। मेंटेनेंस के इस काम के लिए कोलार सब डिवीजन का करीब 60 हजार रुपए का एस्टीमेट है।
24 हजारसे ज्यादा उपभोक्ता कोलार में
08 सितंबरसे शुरू हुआ था काम
133 घंटेके करीब होगी कटौती निर्धारित मेंटेनेंस के टाइम टेबल के अनुसार
60 हजाररुपए मेंटेनेंस पर खर्च
30 सितंबरको होगी पोस्ट मानसून मेंटेनेंस की आखिरी कटौती
28 दिनोंतक चलेगा पोस्ट मानसून मेंटेनेंस का काम सितंबर में
^कोलार में बिजली सप्लाई बेहतर करने के लिए पोस्ट मानसून मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं को असुविधा हो इसलिए उसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। यदि उसमें कोई भी फेरबदल होता है तो उसकी पूर्व सूचना जारी की जाएगी। मुकुंदसक्सेना, प्रबंधक,एचटी मेंटेनेंस, सब डिवीजन दानिशकुंज, कोलार
बिजली सप्लाई एक नजर में
इन क्षेत्रों में होगी घोिषत िबजली कटौती
खबर का ईपीएस 31 अगस्त रविवार पेज चार पर छपी लीड खबर
तारीख समय क्षेत