- Hindi News
- ट्रैफिक की बाधा होगी दूर, रास्ते से हटेगा डीबी
ट्रैफिक की बाधा होगी दूर, रास्ते से हटेगा डीबी
कोलार भास्कर. भोपाल | कोलारकी आशीर्वाद कॉलोनी के एप्रोच रोड पर बीच रास्ते में रहे बिजली के पोल डीबी को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों ने पिछले दिनों सांसद आलोक संजर से मुलाकात की। उन्हें पोल डीबी के कारण ट्रैफिक में होने वाली समस्या से अवगत कराया। उससे संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस पर सांसद ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सांसद को ज्ञापन देने वाले बीएस मलिक एपी खरे ने बताया कि उस रास्ते से सिर्फ आशीर्वाद कॉलोनी ही नहीं कान्हाकुंज फेज-1, 2, दानिश हिल्स और दशहरा मैदान पर लगने वाले बाजार में खरीदारी करने के लिए आने-जाने वाले हजारों लोग गुजरते हैं। वे सभी पोल डीबी के कारण परेशान होते हैं। उनको मोड़ पर लगे पोल की वजह से बंजारी की तरफ से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना होने का खतरा होता है। पूर्व में कई बार दुर्घटना होने की स्थिति बन चुकी है। इसलिए उस पोल डीबी को हटाया जाना जरूरी हो गया है।