पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां ड्रेनेज है सीवेज नेटवर्क

यहां ड्रेनेज है सीवेज नेटवर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपनगरकी मां पार्वती नगर कॉलोनी में एक दशक बाद भी अधूरा विकास हुआ है। कॉलोनी में सड़कें बन गई हैं, लेकिन ड्रेनेज नेटवर्क है और ही सीवेज नेटवर्क। इस वजह से बारिश का पानी सीवेज के पानी के साथ मिलकर सड़कों पर बह रहा है। रहवासियों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नियमित सफाई नहीं होती है। इतना ही नहीं, कॉलोनी की सारी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। रात होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। कॉलोनी के पार्क का विकास भी नहीं किया गया है। पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के नाम पर अतिक्रमण हो रहा है।

रहवासी बताते हैं कि पार्क के लिए जो जगह छोड़ी गई है, उस पर पहले भी धार्मिक स्थल की आड़ में अतिक्रमण किया जा रहा था। उस समय स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया था, जिसके बाद वहां से अतिक्रमण हटा दिया गया था। रहवासियों ने बताया कि पार्क की जगह को बचाने के लिए वहां पर फेंसिंग की जाएगी। इसके लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी निधि से राशि स्वीकृत की है।

नहीं हो रही सुनवाई

कॉलोनीकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए रहवासी लंबे समय से प्रयासरत हैं। बीते एक साल में उन्होंने नपा प्रशासन को दर्जनों बार अलग-अलग समय में आवेदन दिए हैं। उन आवेदनों पर अफसरों ने कार्रवाई करने का आश्वासन तो दिया है पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

सड़केंबनाई पर ड्रेनेज नहीं

कॉलोनीके अधूरे विकास और नपा द्वारा रहवासियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के मामले को लेकर रहवासियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को अवगत कराया था। उनके हस्तक्षेप के बाद कॉलोनी में नपा ने सड़क का निर्माण तो शुरू करवा दिया है, लेकिन ड्रेनेज का निर्माण नहीं किया जा रहा है। पूर्व में भी जो सड़कें बनी हैं, उनको बारिश के पानी से बचाने के लिए ड्रेनेज नहीं बनाई गई है। इस वजह से उनके लंबे समय तक टिक पानी उम्मीद कम है।

होरहा है अतिक्रमण

^कॉलोनी में पार्क के लिए छोड़ी गई जगह पर धार्मिक स्थल के निर्माण की आड़ लेकर फिर से अतिक्रमण की कोशिश की जा रही है। इसकी सूचना नजूल, पुलिस और नपा को दी गई है पर किसी ने भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अजयसिंह,रहवासी

मां पार्वती नगर

कॉलोनी विजिट

कोलार के वार्ड आठ के अंतर्गत स्थित मां पार्वती नगर के रहवासी इन दिनों सीवेज की समस्या से हो परेशान हैं। कॉलोनी के पार्क पर भी अतिक्रमण की कोशिश हो