पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकलेगा भव्य चल समारोह

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकलेगा भव्य चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुराने शहर में सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं भव्य चल समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा, महापौर कृष्णा गौर, नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विधायक विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा, सुनील सूद आदि भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

समाज के मीडिया प्रभारी मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को इमामी गेट अग्रसेन चौराहा स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर दो बजे चल समारोह निकलेगा जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त होगा।