पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 से शुरू होंगी हज की फ्लाइट

17 से शुरू होंगी हज की फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश से हज यात्रियों के सउदी अरब जाने का सिलसिला 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा। 21 सितंबर तक पांच उड़ानें होंगी। इसके बाद इंदौर से उड़ानें शुरू होंगी। इस बार तीन हजार से अधिक हज यात्री हज का मुबारक सफर करेंगे। प्रदेश भर से हज यात्री 15 सितंबर से भोपाल पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था के लिए ताजुल मसाजिद परिसर में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। यहीं से हज यात्रियों को बस के द्वारा एयरपोर्ट रवाना किया जाएगा। मप्र हज कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इधर कुरआ में शामिल खुशनसीब लोग भी तैयारियों में लगे हैं। भोपाल से सीधी फ्लाइट जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हज यात्री मक्का रवाना होंगे। यहां पहुंचकर वे अल्लाह के घर का दीदार कर सकेंगे।

पहली बार हज का फाॅर्म भरने कुरआ में नाम आने वाले खुशनसीब हज यात्री एमए खान का कहना है कि वे अल्लाह का जितना शुक्र अदा करें कम है, क्योंकि पहली बार ही फार्म भरा और उनका नाम कुरआ में गया। वे कहते हैं कि अल्लाह के घर का दीदार करने की बड़ी ख्वाहिश थी जो पूरी हो रही है। हज यात्रा के लिए जरूरी सामान भी तैयार है। यही हाल शहर से जा रहे अन्य हज यात्रियों के घरों का है जहां खुशी का आलम है।

मप्र हज कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि हज यात्रियों को फ्लाइट की तारीख से 48 घंटे पूर्व ट्रांजिट प्वाइंट ताजुल मसाजिद कैंपस सुल्तानिया रोड पहुंचना होगा। ताजुल मसाजिद कैंपस से हज यात्रियों को बसों से एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। 22 से 28 सितंबर तक इंदौर से फ्लाइट हज यात्रियों को लेकर रवाना होंगी।

{ताजुल मसाजिद में लग रहा है पंडाल