पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हटीं स्कूलांे के पास से गुटखे की दुकानें

नहीं हटीं स्कूलांे के पास से गुटखे की दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम द्वारा स्कूल और कॉलेजों के आसपास गुटखे की दुकानों को हटाने के लिए मुहिम तो चलाई थी, लेकिन ये कुछ दिनों बाद ही बंद हो गई। अब ये दुकानों शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लग रही हैं। इसके कारण यहां भीड़ लगी रहती है और यातायात बाधित होता है।

जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों में तंबाकू का सेवन और सिगरेट की आदत पड़े इसे रोकने कलेक्टर ने नगर निगम प्रशासन को इन्हें हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत इन दुकानों को 100 मीटर के दायरे से दूर किया जाना था। यही नहीं इस दायरे में तंबाकू सिगरेट बेचते पाए जाने पर जुर्माना वसूलने की बात भी कही गई थी, लेकिन ये मुहिम फिलहाल ठंडी है।

येहै स्थिति

बरखेड़ी,जहांगीराबाद, शाहजहांनाबाद, काजीकैंप, डीआईजी बंगला, अस्सी फिट रोड आदि स्थानों पर शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अब भी तंबाकू सिगरेट की दुकानें लग रही हैं। अधिकांश गुमठियां तो अतिक्रमण के दायरे में आती हैं। इसके बाद भी निगम प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुछ दिन मुहिम चलने के बाद बंद हो गई।

इनकाकहना है

^स्कूल, कॉलेज के आसपास 100 मीटर के दायरे में गुटखे की दुकानें हटाने के लिए नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। ये दुकानें हटाई जाएंगी। इसके निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। निशांतवरवड़े, कलेक्टर

^नगर निगम का अमला लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। पुराने शहर के शैक्षणिक संस्थानों के आसपास से गुटखे की दुकानें सख्ती से हटाई गई हैं। अगर कहीं ये दुकानें लग रही हैं तो उन्हें भी हटवाया जाएगा। कृष्णागौर, महापौर

>कलेक्टर ने दिए थे निर्देश >100 मीटर के दायरे से दूर होना थीं दुकानें >ननि ने चलाई थी मुहिम