पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस साल से नहीं बनी सड़कें, बढ़ी परेशानी

दस साल से नहीं बनी सड़कें, बढ़ी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेलदारपुरा घनी आबादी और व्यापारिक केन्द्र होने के बाद भी समस्याओं से घिरा है। संकरी गलियों में नालियां चोक हैं। ऐसे में गंदगी सड़क पर फैलती है। इससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो जाता है। लोगों का कहना है कि इलाके में दस साल से सड़ककों का निर्माण नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को सड़क का निर्माण जल्द करवाना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

रहवासियों का कहना है कि गलियों में सड़कों को कई जगह सीमेंट-कांक्रीट का बनाया गया था, लेकिन अब ये पैदल चलने लायक नहीं बची हैं। क्षेत्र के लोगों में सड़कों का निर्माण नहीं होने से खासी नाराजगी है। तंग गलियों में खराब सड़क और जगह-जगह खड़े चार दुपहिया वाहनों के कारण आवागमन बाधित होता है। आसपास व्यापारिक स्थल होने के कारण यहां की तंग गलियों में भी यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में सड़कों का निर्माण होना बहुत जरूरी है। इसी तरह बिजली कंपनी द्वारा क्षेत्र में लगे अस्त-व्यस्त बिजली के खंभाें को दुरुस्त करना चाहिए। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

जल संकट से भी दिक्कत

लोगों का कहना है कि ऊंचा-नीचा इलाका होने के कारण कई घरों में कम दबाव से पानी आता है। लोगों को इस समस्या से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही। यहां कम दबाव से और गंदा पानी आने की शिकायतें हैं। रहवासी मो युनूस का कहना है कि कम दबाव से पानी रहा है। इसलिए परेशानी बढ़ रही है। बारिश शुरू होने के बाद जरूर जल संकट दूर हो जाता है।

^संकरे इलाकों को भी व्यवस्थित किया जा सकता है। नालियां अंडर ग्राउंड कर दी जाएं और बिजली के खंभे व्यवस्थित हों तो हालात सुधर सकते हैं। इन क्षेत्रों में नियमित सफाई की भी जरूरत है। रफीकबेग, रहवासी

^सड़क पर निर्माण सामग्री से यातायात बाधित होता है। भवन निर्माण करने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। संकरे इलाके की गलियों में रेत और गिट्टी फैली है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। ननि प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। मोअली, रहवासी

^बेलदारपुरा उसके आसपास बड़ा व्यापारिक केन्द्र है। इसलिए सड़कों का निर्माण तो होना ही चाहिए। तंग गलियों में सीसी सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि इसके कारण पैदल चलना तक दूभर हो रहा है। राशिदखान, रहवासी

^बेलदारपुरा में सड़कें बेहद खराब हैं। लंबे समय से यहां विकास कार्य