सिटी प्लस रिपोर्टर.भोपाल
सिटी प्लस रिपोर्टर.भोपाल
कबीटपुरामार्केट के आसपास कई घनी बस्तियां हैं। इन इलाकों के लोग मार्केट के सामने मुख्य सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यहां यातायात का दबाव दिनोंदिन बढ़ रहा है। ऐसे में पार्किंग, बेहतर सड़क और प्रकाश व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। मार्केट में आसपास से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं, लेकिन उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों के अनुसार पिछले दस सालों की तुलना में अब यहां के हालात काफी बदल गए हैं। दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। घनी आबादी होने के कारण सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में यहां पार्किंग की जरूरत है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां स्थापित पुलिस चौकी भी अक्सर बंद रहती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन यहां पार्किंग के लिए स्थान और पीने के पानी की व्यवस्था करवा दे तो काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।
किराना दुकानदार अब्दुल रकीब का कहना है कि बिजली के खंभे अस्त-व्यस्त तारों से दुर्घटना का भय रहता है। बिजली कंपनी इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
मार्केट स्केन
कबीटपुरा
पुराने शहर की घनी आबादी के बीच स्थित कबीटपुरा मार्केट में सड़कें तो काफी चौड़ी हैं, लेकिन पार्किंग के लिए जगह नहीं है...