पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंह सागर तालाब पर दिखेगा आकर्षक नजारा

सिंह सागर तालाब पर दिखेगा आकर्षक नजारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐतिहासिक तालाब को संवारने की जल्द ही शुरू हो सकती है कवायद

श्रवणओझा|ईसागढ़

नगरके ऐतिहासिक सिंह सागर तालाब को भोपाल के बड़े तालाब की तर्ज पर संवारने की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जाता है कि पूरी योजना बनाई जा चुकी है और फाइल इफको के पास है जिसे जल्दी ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो क्षेत्र का यह तालाब नए रूप में चमकेगा। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 35 हेक्टेयर में फैला नगर का सिंह सागर तालाब ऐतिहासिक होने के साथ ही खूबसूरत भी है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते इसे अब तक संवारने के कोई प्रयास नहीं हुए इसका नतीजा यह हुआ की जगह-जगह तालाब की पारें फूट गईं वहीं कई जगह स्टेट के समय बने घाट भी टूट गए, यही नहीं तालाब की सतह पर बड़ी मात्रा में सिंक इकट्ठी हो गई जिससे इस तालाब की भराव क्षमता कम हुई और तालाब के अस्तित्व पर ही संकट मंडराने लगा। हालांकि नगर पंचायत इस तालाब को बचाने के लिए प्रयासरत थी लेकिन कोई बड़ी कार्ययोजना नहीं बनने के कारण काम को पूरी तरह से नहीं किया जा सका था। सूत्रों के मुताबिक अब इस तालाब को संरक्षित और आधुनिक तरीके से संवारने के लिए लगभग पौने 11 करोड़ की योजना बनाई गई है। इसकी कुछ राशि जारी भी हो चुकी है। इस राशि में 70 फीसदी हिस्सा केन्द्र के पर्यावरण मंत्रालय, 20 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार और 10 फीसदी राशि स्थानीय नगर पंचायत की होगी। बताया जाता है कि इस राशि से तालाब की सफाई के अलावा तलहटी में जमीं सिंक निकालने का काम किया जाएगा। साथ ही तालाब के घाटों को आधुनिक तरीके से संवारने की भी योजना है। इसके अलावा प्रसाधन कक्ष, किनारों पर हाईमास्ट लाइटें, तालाब में फव्वारे लगाने के साथ ही किनारों पर पार्क बनाए जाने को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।

प्रदूषण से बचाने के भी होंगे इंतजाम

सिंहसागर तालाब में किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं हो इसका भी योजना में खास ध्यान रखा गया है। बताया जाता है कि तालाब के किनारे मूर्तियां विसर्जन और ताजियों को ठंडा करने के लिए अलग-अलग घाट बनाए जाएंगे। जिससे विसर्जन के कुछ दिन बाद तालाब से इस सामग्री को निकालकर तालाब को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस पूरे काम में लगभग तीन साल से भी ज्यादा का समय लगने की उम्मीद है। नगर पंचायत अध्यक्षा वंदना द्विवेदी बताती हैं कि ऐतिहासिक सिंह सागर तालाब नगर की पहचा