पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये है हमारा टेस्टिंग ट्रैक

ये है हमारा टेस्टिंग ट्रैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उखड़े ट्रैक पर टेस्टिंग के बाद रोज बनते हैं 40 ड्राइविंग लाइसेंस

... जबकि होना ऐसा चाहिए

जगह-जगह बिखरे पड़े पत्थरों से भरा 70 मीटर का हिस्सा और उस पर अस्त-व्यस्त खड़े वाहन। यह है भोपाल के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बना ड्राइविंग ट्रैक। इसी ट्रैक पर बाइक, कारें और भारी वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट हो रहे हैं। आरटीओ के अधिकारी इसी ट्रैक पर टेस्ट लेकर एक दिन में 40 ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहे हैं। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की यह रस्मअदायगी ही सड़क हादसे बढ़ने की सबसे प्रमुख वजह है।

दैनिक भास्कर संवाददाता ने आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट की पड़ताल की तो पता चला कि टेस्ट तो महज दिखावा है। यहां मानक स्तर का टेस्टिंग ट्रैक ही नहीं है, जिसमें वाहन चालक की दक्षता परखी जा सके।

व्यवस्था में खामी की वजह से बढ़ रहे सड़क हादसे

बेंगलुरु का मॉडल टेस्टिंग ट्रैक

>नियमों के मुताबिक टू व्हीलर, फोर व्हीलर और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैक होने चाहिए।

>टू व्हीलर के लिए 8 आकार का ट्रैक होता है। इसमें यह देखा जाता है कि लेफ्ट और राइट टर्न लेने के दौरान सही इंडीकेटर का उपयोग किया जा रहा है या नहीं। ट्रैक पर हार्न बजाने की भी मनाही होती है। बाइक पर सवार होने से पहले हेलमेट पहनना जरूरी होता है। लिखित परीक्षा में आवेदक से 84 ट्रैफिक साइन के बारे में पूछा जाता है।

>फोर व्हीलर के लिए 100 मीटर का सर्किल या 8 के आकार का ट्रैक होता है। इसमें जगह-जगह ब्रेकर होते हैं। सीट बेल्ट बांधने से लेकर गाड़ी टर्न करने के तरीके तक पर गौर किया जाता है।

^गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के दफ्तरों में कई साल पहले से अच्छे ड्राइविंग ट्रैक बने हुए हैं। मध्यप्रदेश में ड्राइविंग ट्रैक नहीं होने के बावजूद रोजाना लाइसेंस दिए जा रहे हैं। यही वजह है कि यहां लोग लाइसेंस के प्रति गभीर नहीं हैं। लगातार सड़क हादसे बढ़ने की बड़ी वजह यहां की लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था में खामी है। - प्रफुल्लजोशी, ट्रैफिकएक्सपर्ट

अब कर रहे एक माह में सुधार का दावा

^यहसही है कि वर्तमान में टेस्टिंग ट्रैक की स्थिति अच्छी नहीं है। एक महीने के भीतर टेस्टिंग ट्रैक और आसपास के हिस्से में सुधार कार्य कर लिया जाए