- Hindi News
- कलेक्टर से डीपीसी बोले मुझे पद से हटा दो
कलेक्टर से डीपीसी बोले-मुझे पद से हटा दो
नकली नोट से सामग्री खरीदने वाले को सात साल की सजा
मदरसोंको जांच में फर्जी बताने वाले डीपीसी डीएन मिश्रा ने खुद को पद से हटाने के लिए कलेक्टर मधुकर आग्नेय को पत्र लिखा है। डीपीसी ने बताया कि उन्हें फर्जी मदरसा संचालक अौर भाजपा नेताओं ने जान से मारने की कई बार मोबाइल पर धमकी दी थी। डीपीसी ने कहा कि मैं मरने से नहीं डरता लेकिन ज्यादा दबाव नही झेल सकता। जांच के बाद से लगातार मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।
निवर्तमान कलेक्टर विनोद शर्मा ने भोपाल शिक्षा विभाग के आयुक्त को पत्र लिखकर कहा था कि डीपीसी डीएन मिश्रा को पद से हटाया जाए, लेकिन उसके बाद आयुक्त ने विनोद शर्मा को यह कह दिया कि डीएन मिश्रा ईमानदार अफसर हैं, उनको इस पद से नहीं हटाया जाएगा। मिश्रा की मूल पदस्थापना अालमपुर के हायरसेकंडरी स्कूल में है। वह लेक्चरर के पद पर पदस्थ हैं। कलेक्टर मधुकर आग्नेय से उन्होंने प्रार्थना की है कि उनको डीपीसी के पद से मुक्त किया जाए।
^डीएन मिश्राने डीपीसी के पद से मुक्त होने को लेकर पत्र लिखा है। अभी हाल में उन्हें पद से मुक्त नहीं किया गया है।
पीकेश्रीवास्तव, एडीएम