पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर के पहले सप्ताह में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के पहले सप्ताह में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि आपको बैंक में कुछ जरूरी काम हो तो उसे इसी महीने के अंत तक करवा लें। अक्टूबर के पहले सप्ताह में चार छुट्टियों के चलते बैंक संबंधी कामकाज अटक सकते हैं।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी है। इसके बाद 4 अक्टूबर को सामान्य दिनों की ही तरह कामकाज होगा। लेकिन 5 अक्टूबर को रविवार और 6 अक्टूबर सोमवार को बकरीद होने से अवकाश रहेगा। पहले कहा जा रहा था कि 30 सितंबर और एक अक्टूबर को हाफ इयरली क्लोजिंग के चलते बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। लेकिन बैंकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों दिनों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। संयुक्त बैंक यूनियन के मध्यप्रदेश प्रमुख वीके शर्मा ने बताया कि पहले बैंकों में इन दोनों दिनों में बैंक में इंटरनल वर्क होता था और ग्राहकों के लिए बैंक बंद रहा करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।



^अक्टूबर के पहले सप्ताह में पांच दिनों में से चार छुट्टियां हैं। लेकिन उससे पहले 30 सितंबर को हमारी बैंक शाखाएं ग्राहकों के लिए खुली रहेंगी। एक अक्टूबर को भी सामान्य वर्किंग रहेगी। ‘‘ नागेशश्रीवास्तव, महाप्रबंधक,बैंक ऑफ बड़ौदा, भोपाल जोन