कर्मचारी 30 को लेंगे सामूहिक अवकाश
नसं. भोपाल. मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश आंदोलन की घोषणा की है। संघ का दावा है कि प्रदेश भर में कई विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि ग्रेड पे बढ़ाने, सात फीसदी महंगाई भत्ता देने, तीसरा समयमान वेतनमान समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। संघ की विभागीय समितियां सोमवार को अपने- अपने विभागों में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी।