पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर की दरकार

सड़क हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर की दरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक पुलिस ने शहर की आठ व्यस्ततम सड़कों पर डिवाइडर बनाने की जरूरत बताई है। पुिलस का मानना है कि इस सड़कों पर डिवाइडर बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। ये सड़कें खासी चौड़ी होने के कारण उन पर वाहनों की रफ्तार अधिक है। ऐसे में ओवरटेक करते समय गाड़ियां सामने से रहे वाहन से टकरा जाती हैं। ऐसे हालात को हादसों को डिवाइडर की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है।

पिछले कुछ समय में सड़क हादसों आैर उसमें होने वाली मौतों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस का मानना है कि लोगों के यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने से ऐसा हुआ है। पुलिस यह भी मानती है कि जगह-जगह लगे चैिकंग प्वाॅइंट और ट्रैफिक सिग्नल की सुचारू व्यवस्था से भी हादसों में कमी आई है। इसके बावजूद डिवाइडरों की कमी के चलते सड़क हादसों पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकी है। ट्रैफिक डीएसपी एमके जैन के अनुसार इसी को देखते हुए पुिलस ने अधिक दुर्घटनाओं वाली सड़कों के बारे में जानकारी ली। वहां बीते कुछ समय में हुए सड़क हादसों के कारणों पर गौर किया। इसमें सामने आया कि ज्यादातर हादसे टाले जा सकते थे, बशर्ते उन सड़कों पर िडवाइडर का बंदोबस्त किया गया होता।

रंगमहल से जवाहर चौक की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। इस सड़क पर िडवाइडर नहीं होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। फोटो|भास्कर

टूटे डिवाइडर की नहीं हो रही मरम्मत

होशंगाबादरोड पर मैदा मिल आैर स्लाटर हाउस के सामने लोहे की जाली के डिवाइडर सड़क पर लगे हैं। यहां के डिवाइडरों के शुरुआती हिस्से वाहनों की टक्कर से टूट चुके हैं। इन स्थानों पर करीब एक फीट ऊंची ईंट की दीवार बची है, जिसमें डिवाइडर को लगाया गया है। ओवरटेक करते समय ईंट की दीवार दिखती नहीं हैं आैर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ जाती है।

153 की मौत, इनमें 102 ने नहीं पहना था हेलमेट

इस साल जनवरी से अगस्त तक 2085 एक्सीडेंट हुए। इसमें 153 लोगों की मौत हुई। डीएसपी जैन के अनुसार पुलिस ने जब हादसों की समीक्षा की तो सामने आया है कि मरने वाले 153 लोगों में 102 लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में आई गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई थी।

सड़क पैसेंजर कार यूिनट

रंगमहलचौराहे से जवाहर चौक होते हुए डिपो चौराहा तक। 7000

पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से जेल पहाड़ी तक। 6000

बरखेड़ी (ऐशबाग फाटक) सड़क के बीच। 5500