पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी के शौक में बन गया ठग

लॉटरी के शौक में बन गया ठग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. चाइनीजपेन के जरिए होटल संचालकों को ठगने वाला कश्मीरी युवक हयात माेहम्मद शौकत लॉटरी के शौक में ठग बन गया। इस शौक के चलते उस पर 12 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसे चुकाने के लिए उसने पहले चोरी की, फिर वह ठग बन गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने और भी कई लोगों को चाइना मैजिक पेन के जरिए लाखों रुपए ठगे हैं।

बीते 18 सितंबर को मंगलवारा पुलिस ने अरविंद कुमार नामक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था। उसने होटल शालीमार के पार्टनर विनोद दत्ता से दो लाख तीस हजार रुपए ठग लिए थे। मुंबई की आजाद नगर पुलिस ने पुलवामा, कश्मीर निवासी 44 वर्षीय हयात मोहम्मद शौकत को पकड़ा तो उसने अरविंद कुमार बनकर होटल मालिकों से ठगी की वारदातें करना कबूल कीं। फिलहाल 29 सितंबर तक वह मंगलवारा पुलिस की रिमांड पर है।











पुलिस की एक टीम उसे लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को उससे वह रकम जब्त करनी है, जिसे उसने भोपाल के होटल मालिकों से ठगा है।



घर से भागकर इलाहाबाद में किया निकाह :

एसआई बलजीत सिंह के मुताबिक शौकत वर्ष 1990 में पुलवामा स्थित अपने घर से भाग गया था। वर्ष 2005 में उसने शाहिदा नामक युवती से निकाह कर लिया। कुछ महीने पहले उसने एक टीवी कार्यक्रम से चाइनीज मैजिक पेन का इस्तेमाल सीखा था। इसके बाद से उसने इस पेन के जरिए होटल संचालकों को ठगना शुरू कर दिया। अब तक वह भोपाल और कर्नाटक में इस तरह की ठगी करना कबूल कर चुका है।