पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों को हड़ताल की अवधि का भी मिलेगा वेतन

अध्यापकों को हड़ताल की अवधि का भी मिलेगा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल करने और स्कूल नहीं आने के बाद भी प्रदेश सरकार अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को हड़ताल की अवधि की तनख्वाह दे रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब कर्मचारियों के आगे सरकार झुकी हो। जब-जब भी कर्मचारियों ने हड़ताल की, उन्हें तनख्वाह देने के आदेश जारी हो गए। ताजा मामला स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित है।

अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों ने मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस और मप्र शिक्षक संघ के आह्वान पर वर्ष-2009 से लेकर 2013 तक जितने दिनों की हड़ताल की, सरकार उन्हें उस अवधि की तनख्वाह देने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अमरनाथ दुबे ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार मप्र शिक्षक कांग्रेस के आह्वान पर की गई सन् 2009 में 25 से 31 अक्टूबर तक की अवधि के कुल 7 दिनों की अध्यापकों की तनख्वाह मंजूर कर दी गई है।

यहभी मंजूरी

मध्यप्रदेशशिक्षक कांग्रेस के आह्वान पर ही सन् 2012 में 3 से 5 दिसंबर तक तीन दिन की हड़ताल की तनख्वाह भी अध्यापकों को मिलेगी। साथ ही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर की गई सन्् 2013 में 15 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक की हड़ताल की अवधि के 27 दिनों की तनख्वाह भी शिक्षकों को िमलेगा।