स्मार्ट क्लास रूम में होगी पढ़ाई
स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारेंगे कॉलेजों के एक्टिविटी क्लब
बरकतउल्लायूनिवर्सिटी के विभागों के स्टूडेंट्स अगले साल से स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे। विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी डिजिटल होगी और नए वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। इसी तरह कैंपस को पूरी तरह वाई-फाई कर डाटा प्रोसेसिंग का काम विवि में ही किया जाएगा। छात्रों को यह सारी नई सुविधाएं अगले एक साल के अंदर मिलने लगेगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत बीयू को इन क्षेत्रों में विकास के लिए करीब 23 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत किया है। अनुदान की इस राशि का उपयाेग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, इनोवेशन और क्वालिटी इंप्रूवमेंट, इक्विटी इनिशिएटिव, फैकल्टी इंप्रूवमेंट और फैकल्टी रिक्रूटमेंट सपाेर्ट पर खर्च किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रूसा के तहत तैयार किया गया स्टेट हायर एजुकेशन प्लान बीयू सहित अन्य ग्यारह यूनिवर्सिटीज को जारी कर दिया गया है। इस प्लान में चुनिंदा कॉलेजों को भी शामिल किया गया है।
इस प्लान के अंतर्गत दी जा रही राशि में से बीयू को नए निर्माण कार्य और पुराने निर्माण के रेनोवेशन के लिए 35-35 प्रतिशत और उपकरण खरीदी के लिए 30 प्रतिशत तक राशि का उपयोग करना होगा। अनुदान की सबसे ज्यादा राशि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए मिली है।
>एकेडेमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव भवन का रिनोवेशन
>लेबोरेटरी का डेवलपमेंट >हॉस्टल फेसिलिटी
>वॉशरूम निर्माण >क्लास रूम डेवलपमेंट
>कैंटीन निर्माण >कैंपस डेवलपमेंट
रिसर्च और इनोवेशन का प्लान के लिए 2लाख
हाई क्वालिटी रिसर्च के लिए 2लाख
लाइब्रेरी लैब फेसिलिटी अपग्रेडकशन1 3लाख
साइंस पार्क के लिए 4लाख
रेमेडियल क्लास और लैंग्वेज लैब के लिए 2.5लाख
इंफ्रास्ट्रक्चर 20करोड़
रिसर्च, इनोवेशन और क्वालिटी इंप्रूवमेंट 40लाख
इक्विटी इनिशिएटिव 15लाख
फैकल्टी इंप्रूवमेंट 2करोड़
फैकल्टी रिक्रूटमेंट सपाेर्ट 15लाख
वोकेशनलाइजेशन 75लाख
ग्रुप डिस्कशन वाद विवाद, क्रिएटिव राइटिंग, बुक रीडिंग, वर्कशॉप, सेमिनार, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर अवेयरनेस, भाषा सुधार, साफ-सफाई टूट-फूट मरम्मत, प्रकाशन मीडिया, पर्यावरण चेतना, आइडिया, इंटरनेट, परफार्मिंग एवं विजुअल आर्ट्स, योग, सामाजिक गतिविधि, मार्शल आर्ट्स, स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स एडवेंचर गतिविधियों के ल