पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति को प्रदूषित होने से रोकें युवा: शंकराचार्य

संस्कृति को प्रदूषित होने से रोकें युवा: शंकराचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवर्धनपुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सोमवार शाम मालवा एक्सप्रेस से राजधानी पहुंचे। स्टेशन पर विप्र परिषद के प्रमुख दिलीप खंडेलवाल वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा आदि ने उनकी अगवानी की। शंकराचार्य स्टेशन बजरिया स्थित पूर्व पार्षद मृदुला शर्मा के निवास पर भी पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकना जरूरी है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। वर्तमान में बहुत कम नेता ऐसे हैं, जिन्हें संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा की चिंता है। इसके बाद वे गुफा मंदिर पहुंचे। यहां महंत चंद्रमादास त्यागी ने उनकी अगवानी की। खंडेलवाल ने बताया कि मंगलवार को गुफा मंदिर में सुबह 9 बजे से पादुका पूजन संगोष्ठी होगी। वे शाम 6.45 बजे डिपो चौराहा स्थित छात्र शक्ति भवन में व्याख्यान देेंगे। स्पंदन और धर्मपाल शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस व्याख्यान का विषय \\\"राष्ट्र का अभ्युदय सनातन धर्म के आलोक में\\\' होगा। शंकराचार्य 11 दिसंबर को विशाखापट्नम रवाना होंगे।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सोमवार को मालवा एक्सप्रेस से राजधानी आए।