- Hindi News
- शंकर कॉलोनी में खुलेगा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र
शंकर कॉलोनी में खुलेगा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र
31 दिसम्बर तक केन्द्र को प्रारंभ करने में जुटा विभाग, जिला अस्पताल पर दबाव घटेगा
कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर
शहरीस्वास्थ्य मिशन के तहत शहरों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। ऐसा ही एक स्वास्थ्य केंद्र शहर की शंकर कालोनी में खोला जाएगा। फिलहाल इसे किराए के भवन में संचालित किया जाएगा। बाद में इसका अपना भवन बन जाएगा। सिविल सर्जन डा. एसएस छारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के शंकर कॉलोनी में स्वास्थ्य केन्द्र शुरू करने के निर्देश भोपाल से जारी किए गए है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से नए साल में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या का दबाव कुछ हद तक कम होने की संभावना है। भोपाल से स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो डाक्टर पदस्थ होंगे। इनमें एक डाक्टर स्थाई और एक संविदा भर्ती के होंगे। वहीं स्टॉफ के रूप में एएनएम, स्टॉफ नर्स सहित वार्ड बॉय भी रखे जाएंगे। केन्द्र शुरू होने के बाद शंकर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को तुरंत ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बुलाए जा रहे हैं कोटेशन
सिविलसर्जन डा. एसएस छारी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र फिलहाल किराए के भवन में संचालित होगा। इसके लिए क्षेत्र के भवन मालिकों से कोटेशन बुलाए जा रहे हैं। डा. छारी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र 31 दिसम्बर से पहले शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
6पलंग की रहेगी सुविधा
उक्तस्वास्थ्य केन्द्र में 6 पलंग की सुविधा रहेगी। ऐसे में हल्की फुल्की बीमारियों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं इस केन्द्र के खुलने के बाद बस्ती में निजी डाक्टरों से उपचार कराने वाले गरीबों को निशुल्क सुविधा मिल सकेगी।
^स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के आदेश भोपाल से चुके हैं। केन्द्र के लिए भवन की तलाश की जा रही है। 31 दिसम्बर से पहले केन्द्र प्रारंभ करना हमारा लक्ष्य होगा। डा.एसएस छारी, सिविलसर्जन अशोकनगर