पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से पांच लाख का सामान खाक

आग लगने से पांच लाख का सामान खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूना था मकान, भोपाल गया हुआ था परिवार

निजसंवाददाता|मुंगावली

रातके समय अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग से करीब पांच लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। खास बात यह है कि घर में ताला लगा हुआ था और परिवार इज्तिमा में शामिल होने भोपाल गया हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मिडिल स्कूल के पास स्थित रिहान अहमद के मकान की है। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड बुलवाई और परिवार को सूचना दी। रिहान अहमद ने बताया कि इस घटना में बर्तन-कपड़े और खाद्य सामग्री सहित गृहस्थी का करीब साढ़े पांच लाख रुपए का सामान पूरी तरह से जल गया। मंगलवार को आरआई महेश गंगेले और पटवारी राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर आगजनी का पंचनामा बनाया।

पड़ोसियोंकी सजगता से पाया आग पर काबू: इसघटना में जहां घर की फर्सियां टूट गईं और टीनशेड भी झुक गया। पड़ोसियों ने आग उठती देख सजगता दिखाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही घर में रखे दोनों गैस सिलेंडरों को लाठियों के सहारे निकालकर बाहर फेंका। मोहल्लेवासियों की मानें तो यदि पड़ोसियों ने सजगता नहीं दिखाई होती, तो आग नजदीक के अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी।

आगजनी की घटना का निरीक्षण करते आरआई और पटवारी।