FB पर पॉपुलर हो रहा सूरमा भोपाली
फिल्म\\\"शोले\\\' का सूरमा भोपाली हमेशा से ही लोगों के जेहन में मौजूद रहने वाला चरित्र रहा है। अब सूरमा भोपाली नाम का कार्टून किरदार भी इन दिनों फेसबुक पर छाया हुआ है। शहर के आर्टिस्ट फैसल मतीन का कैरेक्टर सूरमा भोपाली की बोली यंगस्टर्स की जुबान पर चढ़ने लगी है। लोग इस कैरेक्टर को शेयर भी कर रहे हैंं। कुछ ही दिनों में इसे फेसबुक पर सैकड़ों लाइक्स-कमेंट्स मिल चुके हैं। यह किरदार अपने मजाकिया अंदाज में तत्कालीन मुद्दों पर टिप्पणी करता है।
ऐसेबन गया सूरमा भोपाली
सूरमाभोपाली कैरेक्टर को गढ़ने वाले आर्टिस्ट फैसल मतीन बताते हैं, \\\"मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि भोपाल के कल्चर को अपने आर्ट के जरिए प्रेजेंट करूंगा। कुछ दिन पहले मैं और मेरी प|ी कौसर इसी बात पर चर्चा कर रहे थे कि दिमाग में सूरमा भोपाली का ख्याल आया और इस तरह यह किरदार और उसकी बेगम बिट्टन का कार्टून साकार हो सका। अब मैं उनके बेटे-बेटी अौर शायर दोस्त बब्बन को भी क्रिएट कर रहा हूं। ये कैरेक्टर जिस तरह पाॅपुलर हो रहे हैं, उसे देखते हुए मैं इस पर कॉमिक्स निकालने की भी प्लानिंग कर रहा हूं। जल्द ही एक सीरीज तैयार होने के बाद इसकी एक्जिबिशन भी लगाऊंगा।\\\'
\\\"जहांगीर\\\'में भी दे चुके आमद
फैसलने बताया कि \\\"मैंने एक पेंटिंग सीरीज भोपाल की ऐतिहासिक इमारत पर बनाई है। इसमें ताजुल मसाजिद, फतेहगढ़ किला, इमामी गेट, पीरगेट, गौहर महल जैसी इमारतें हैं। यह पेंटिंग्स नूर-उस-सबाह होटल की लॉबी में लगी हैं। वहीं, टूरिज्म के होटल्स में भी मेरी पेंटिंग्स लगी हुई हैं। मेरी सोलो एक्जीबिशन भारत भवन सहित दुबई, सऊदी अरब और मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में भी लग चुकी हैं। मेरी इस कला और मुझको निखारने का श्रेय मेरे गुरु सचिदा नागदेव और जीएल चौरागढ़ को जाता है।\\\'
कार्टून कैरेक्टर काे अंतिम रूप देते फैसल मतीन।
cartoon character