पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीरियल में रियल लाइफ से अपोजिट है हमारा रोल\'

\"सीरियल में रियल लाइफ से अपोजिट है हमारा रोल\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीटू आलसी है, मैं नहीं: प्रियांशु जोरा

\\\"इसनए सीरियल में मैं टीटू नामक रोल प्ले कर रहा हूं। वह बेहद आलसी है। यह किरदार मेरी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग हैंं। मैं रियल लाइफ में बहुत हार्ड वर्किंग हूं। मैं 11वीं से थिएटर से जुड़ा हूं। मैंने तभी सोच लिया था कि एक्टिंग में ही करियर बनाऊंगा। इसके बाद मैंने मास कम्युनिकेशन और फिल्म मेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया। फिर मुंबई का रुख किया। एड फिल्म और कई ऑडिशंस के बाद मुझे अनिल कपूर के टीवी शो \\\"24\\\' में काम करने का मौका मिला। अब मैं स्टार प्लस के नए सीरियल \\\"तू मेरा हीरो\\\' के जरिए टीवी से फिर जुड़ रहा हूं। मुझे मूवी देखने का बेहद शौक है। साथ ही मैं स्वीमिंग भी करता हूं। \\\"अंदाज अपना-अपना\\\' फिल्म मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही मैं \\\"फिर हेराफेरी\\\' मूवी देखने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।\\\'