पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली का आयोजन।

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली का आयोजन।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ललितकला अकादमी, नई दिल्ली इस वर्ष भी नेशनल एक्जिबिशन का आयोजन करेगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी 15 दिसंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। एक्जिबिशन में पेंटिंग, स्कल्पचर, ग्राफिक, फोटोग्राफी और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कलाकार अपनी कलाकृतियां भेज सकते हैं। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र एक अक्टूबर, 2014 को 18 वर्ष होना जरूरी है। एक्जिबिशन के लिए टॉप-250 कृतियों को ललित कला प्रदर्शनी में शामिल किया जएगा। इन सभी को अकादमी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, देशभर से आने वाली सभी कलाकृतियों में से बेस्ट 15 कृतियों को चुना जाएगा। इन्हें एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म ललित कला अकादमी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट www.lalitkala.gov.in से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

win 1lac rs.

नेशनल एक्जिबिशन के लिए 15 तक भेज सकते हैं एंट्रीज