पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी, आईआईएम, सीयू कराएंगी ऑनलाइन कोर्स

आईआईटी, आईआईएम, सीयू कराएंगी ऑनलाइन कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी सभी आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (सीयू) इसी साल से ऑनलाइन कोर्सेस उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एमएचआरडी) ने ‘स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड\\\' यानि स्वयं नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कोर्स ऑफर करेंगी। \\\"स्वयं\\\' प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए कुछ आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज को चिह्नित किया जा चुका है। ऑनलाइन कोर्सेस दिसंबर-2014 के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकते हैं। आईआईटी और आईआईएम की ओर से ऑनलाइन कोर्सेस पहली बार शुरू किए जा रहे हैं।

FILE PHOTO

एमएचआरडी के अनुसार कोर्स ऑनलाइन करने की वजह

कोर्स ऑनलाइन करने के विषय में एमएचआरडी का कहना है कि आईआईटी, आईआईएम, सेंटल यूनिवर्टीज में सीटों की संख्या लिमिटेड रखी जाती है। इनमें दाखिले के लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स लिए अप्लाय करते हैं, लेकिन एडमिशन कुछ स्टूडेंट्स को ही मिल पाता है। ‘स्वयं\\\' प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक स्टूडेंट को कवर करने की प्लानिंग बनाई गई है। इससे स्टूडेंट्स को इन टॉप इंस्टीट्यूट्स से कुछ कुछ सीखने का मौका मिलेगा। सभी ऑनलाइन कोर्स फ्री में सीखे जा सकेंगे। ये काेर्सेस सिर्फ भारतीय स्टूडेंट्स के लिए ही हाेंगे। इन कोर्सेस के वेरिफाइड सर्टिफिकेट भी बहुत कम शुल्क देकर लिए जा सकेंगे।

initiated byMHRD

एमओओसी प्लेटफॉर्म का इंडियन वर्जन है \\\"स्वयं\\\'

एमएचआरडी ने भारत में ‘स्वयं’ के जरिए पहली बार एमओओसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से टीचिंग की शुरुआत की है। देश के लाखों स्टूडेंट्स के लिए ये फायदेमंद होगा।

-डॉ. यूसी पांडेय, रीजनलडायरेक्टर, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, भोपाल